Gumla News: पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या, थाना में किया सरेंडर

महिला और उसका पति गांव की दो महिला साथ में शराब पी रहे थे. इसी बीच किसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी.

गुमला: गुमला में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद वो घर से पैदल ही 30 किलोमीटर दूर थाना पहुंचा और सरेंडर कर दिया. घटना पालकोट थाना क्षेत्र के पाहन टोली सारु बेरा के बुधवार की देर रात की है. बताया गया कि महिला और उसका पति गांव की दो महिला साथ में शराब पी रहे थे. इसी बीच किसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी. मृतका की पहचान कार्सेसिया केरकेट्‌टा के रूप में की गई. मृतका के पति फूलचंद केरकेट्टा थाना में जा कर सरेंडर कर दिया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद गुरुवार की सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More