फिरोज अली भेजा गया जेल, छात्राओं से छेड़खानी मामले का है आरोपी 

पुलिस की टीम ने मामले के आरोपी फिरोज अली को लोअर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया था. फिरोज अली हिंदपीढ़ी के नाला रोड के आठ नंबर गली का निवासी है.

रांची: छात्राओं से छेड़खानी मामले में गिरफ्तार आरोपी फिरोज अली को सोमवार को जेल भेज दिया गया. बीते रविवार की शाम कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मामले के आरोपी फिरोज अली को लोअर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया था. फिरोज अली हिंदपीढ़ी के नाला रोड के आठ नंबर गली का निवासी है.

बता दें कि छात्राओं से छेड़खानी करने के मामले का सीएम द्वारा संज्ञान में लेने के बाद फिरोज अली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी लगातार जारी थी. इसके बावजूद फिरोज अली का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने उस पर 10 हजार का इनाम घोषित कर रखा था, लेकिन इससे पहले ही फिरोज अली खुद ही सरेंडर कर दिया.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More