Koderma News: सिविल कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 7196 मामलों का हुआ निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ  बेंचो के माध्यम से कुल 7196 वादो का निष्पादन किया गया, जिसमे लंबित वादों की संख्या 1425 तथा प्री-लिटिगेशन के 5771 मामले (बैंक ऋण व अन्य ) शामिल है. जबकि विभिन्न विभागों से कुल 10 करोड़ 95 लाख 62 हजार 875 रुपये राजस्व की वसूली की गई. 

कोडरमा: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता, एवं सुलभ न्याय पाने का सशक्त माध्यम है. इसके माध्यम से जहाँ एक ओर लोगों के समय एवं पैंसो की बचत होती है, वहीं लोगों को त्वरित न्याय भी मिल पाता है. उन्होंने सभी विभाग के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोक अदालत की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढती जा रही है. वादों के निष्पादन के दृष्टिकोण से कोडरमा का ग्राफ काफी ऊँचा है. इसके लिए यहाँ के सभी न्यायिक पदाधिकारी बधाई के पात्र है. लोक अदालत में दोनों पक्षों की जीत होती है. 

आज झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्घाटन समारोह को कोडरमा न्यायमंडल के न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ एवं पारा लीगल वोलेनटियर सहित अन्य स्टेक होल्डर ने यू ट्यूब के लिंक के माध्यम से जुड़कर ऑनलाइन अवलोकन किया. प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी ने सभी बेंचो का निरीक्षण किया एवं बेंच के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक मामलो के निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए.  

सुनवाई के लिए आठ बेंचो का गठन 

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 8 बेंचो का गठन किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ  बेंचो के माध्यम से कुल 7196 वादो का निष्पादन किया गया, जिसमे लंबित वादों की संख्या 1425 तथा प्री-लिटिगेशन के 5771 मामले (बैंक ऋण व अन्य ) शामिल है. जबकि विभिन्न विभागों से कुल 10,95,62,875/- (दस करोड़ पंचानबे लाख बासठ हजार आठ सौ पचहतर )  रुपये राजस्व की वसूली की गई. 

इस मौके पर  मुंसिफ मिथिलेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, ज्योत्सना पाण्डेय, नमिता मिंज, एलडीएम निवास कुमार,  स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक वन विभाग, उत्पाद विभाग, विधुत विभाग के पदाधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, राजीव कुमार, अजीत कुमार, विकाश कुमार, रविन्द्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनील कुमार सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, महेश्वर कुमार, दीपक कुमार, राजेंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी, रवि कुमार, अभिमन्यु कुमार, सहित भारी संख्या में अधिवक्ता न्यायालयकर्मी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि व पक्षकार गण मौजूद थे. 

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More