Ranchi News: रिंचि अस्पताल में परिजनों का हंगामा, प्रसूता की मौत का है मामला

डॉक्टर बिना बताए तरह-तरह की दवाई चला रहे थे. इसके चलते प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी. तबीयत बिगड़ने के बावजूद भी डॉक्टर ने गंभीरता नहीं दिखाई. इसके चलते प्रसूता की मौत हो गयी.
रांची: कटहल मोड़ स्थित रिंचि अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मामला प्रसूता की मौत का बताया जा रहा है. परिजनों के मुताबिक अस्पताल वाले प्रसूता के इलाज में लापरवाही दिखा रहे थे. डॉक्टर बिना बताए तरह-तरह की दवाई चला रहे थे. इसके चलते प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी. तबीयत बिगड़ने के बावजूद भी डॉक्टर ने गंभीरता नहीं दिखाई. इसके चलते प्रसूता की मौत हो गयी.
इधर मृतका के परिजनों और लोगों ने कटहल मोड़ चौक जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को काबू करने का प्रयास कर रही है. फिलहाल पुलिस भीड़ को शांत करने की कोशिश कर रही है.


