सिरमटोली फ्लाइओवर निर्माण कार्य के लिए रेलवे ब्लॉक आज से, 17 ट्रेनें होंगी प्रभावित

लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन का आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का परिचालन आज से यानि 11 से दिसंबर 16 दिसंबर और 19 से 22 दिसंबर तक पिस्का स्टेशन होगा. पिस्का से रांची के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.

रांची: सिरमटोली फ्लाइओवर का निर्माण कार्य के लिए आज से रेलवे ने ब्लॉक लेने की घोषणा की है. इस निर्माण कार्य के चलते रांची रेल मंडल की 17 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. इस वजह से 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी, एक ट्रेन का आंशिक समापन होगा, एक ट्रेन के समय में बदलाव होगा और 3 ट्रेनें बदले हुए मार्ग से चलेंगी. 

जानकारी के मुताबिक लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन का आंशिक समापन होगा. इस ट्रेन का परिचालन आज से यानि 11 से दिसंबर 16 दिसंबर और 19 से 22 दिसंबर तक पिस्का स्टेशन होगा. पिस्का से रांची के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी.  रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और रूट की जानकारी अवश्य लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके.

रांची-वाराणसी वंदेभारत एक्सप्रेस: यह ट्रेन 16, 20 और 22 दिसंबर को अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से रवाना होगी.

रद्द ट्रेनें

  • वाराणसी-रांची एक्सप्रेस: 15, 21 और 22 दिसंबर
  • रांची-वाराणसी एक्सप्रेस: 16, 20 और 21 दिसंबर
  • वाराणसी-विशाखापटनम एक्सप्रेस: 23 दिसंबर
  • विशाखापटनम-वाराणसी एक्सप्रेस: 22 दिसंबर
  • हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस: 16 से 26 दिसंबर
  • रांची-हावड़ा एक्सप्रेस: 16 और 22 दिसंबर
  • हटिया-टाटानगर मेमू: 16, 19 और 22 दिसंबर
  • हटिया-सांकी मेमू: 16 से 26 दिसंबर
  • हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: 16 से 26 दिसंबर
  • हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस: 16 से 26 दिसंबर
  • रांची-बोकारो स्टील सिटी मेमू: 16, 18 और 22 दिसंबर

इन ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव

  • हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 18 दिसंबर को राउरकेला-सिनी-चांडिल-मुरी-कोटशिला होकर चलेगी.
  • मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस 21 दिसंबर को कोटशिला-मुरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला मार्ग से चलेगी.
  • रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल 17 दिसंबर को कोटशिला-मुरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला मार्ग से चलेगी.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More