Ramgarh News: पतरातू में कंस्ट्रक्शन साईट पर अपराधियों ने की फायरिंग

देर शाम दो बाइक सवार अपराधी निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन पर फायरिंग कर दी. साथ ही अपराधियों ने पर्चा भी फेंका, जिसमें अमन श्रीवास्तव गिरोह को मैनेज करने नहीं तो काम को बंद करने की धमकी दी गई है.

रामगढ़: पतरातू ने अपराधियों ने एक अपराधीकर घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक, पतरातू रेलवे फाटक के पास रेल ओवरब्रिज कंस्ट्रक्शन साईट पर निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन पर अपराधियों ने फायरिंग की है. जिसके बाद घटनास्थल पर अपराधियों ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के नाम का पर्चा भी छोड़ा है. पर्चे में बिना इजाजत काम नहीं करने की चेतावनी दी गई है. घटना की सूचना पाकर पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकरी लेकर जांच में जुट गए हैं. 

पतरातू एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि घटना की मामले की छानबीन के लिए टीम बनायी गई है. गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस टेक्निकल टीम और अपराधी के आने-जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

घटना के संबंध में बताया गया कि देर शाम दो बाइक सवार अपराधी निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन पर फायरिंग कर दी. साथ ही अपराधियों ने पर्चा भी फेंका, जिसमें अमन श्रीवास्तव गिरोह को मैनेज करने नहीं तो काम को बंद करने की धमकी दी गई है. बता दें कि पतरातू थाना क्षेत्र में भुरकुंडा-सौंदा बस्ती-पतरातू मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के पास रेल ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. एक निजी ठेकेदार द्वारा इस काम करवाया जा रहा है. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More