Koderma News: चाँदडीह में विवाहिता की रहस्यमय मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मृतका के पिता ने डेढ़ वर्षीय नाती सिदार्थ कुमार व नतनी श्रृष्टि कुमारी की भी हत्या की आशंका जताई है. घटना को लेकर मृतका की 4 वर्षीय पुत्री से पूछे जाने पर दादी व पिता के द्वारा डंडा से मां को मारने की बात कही गयी.

कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम चाँदडीह में मंगलवार की सुबह एक 25 वर्षीय विवाहिता की रहस्यमय मौत हो जाने का मामला सामने आया है. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर पूरी घटना की जानकारी ली. वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा थाना लाया गया. जहाँ से पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया गया. घटना को लेकर मृतका के पिता गावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पिहरा बाजार निवासी राजकुमार गुप्ता ने थाने में आवेदन देकर सास ललीता देवी, ससुर कौलेश्वर साव, पति  शंकर साव व देवर छोटन साव पर हत्या करने आरोप लगाया है.

आवेदन में कहा गया कि उनकी पुत्री प्रियंका कुमारी का विवाह चाँदडीह निवासी कौलेश्वर साव के पुत्र शंकर साव के साथ वर्ष 2019 में हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी. शादी के बाद बाकी रहे दहेज की रकम की मांग की गयी. जिसे हम देने में असमर्थ थे. इसको लेकर मेरी पुत्री को मानसिक तनाव के साथ साथ मारपीट कर असहनीय पीड़ा परिजनों के द्वारा दिया जाने लगा. मामले को लेकर मौखिक रूप से कई बार समझौता किया गया. समझौता के तीन महीने में बाद मेरी पुत्री की रहस्यमय तरीके से हत्या कर दी गयी. आवेदन में मृतका के पिता ने डेढ़ वर्षीय नाती सिदार्थ कुमार व नतनी श्रृष्टि कुमारी की भी हत्या की आशंका जताई है. घटना को लेकर मृतका की 4 वर्षीय पुत्री से पूछे जाने पर दादी व पिता के द्वारा डंडा से मां को मारने की बात कही गयी. फ़िलहाल पुलिस घटना की हर पहलुओं पर गहन जांच में जुटी है.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More