कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक
-1024x614.jpg)
रांची: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का मंगलवार को निधन हो गया. बेंगलुरु स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली. एसएम कृष्णा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शोक व्यक्त किया है. इस संबंध में सीएम हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है.
उन्होंने लिखा है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री एसएम कृष्णा जी के निधन की दुःखद सूचना मिली. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल आदरणीय श्री एसएम कृष्णा जी के निधन की दुःखद सूचना मिली।
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे।— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) December 10, 2024


