Ranchi News: स्कूल एवं कॉलेज के 100 मीटर की परिधि में साइलेंस ज़ोन घोषित

ध्वनि प्रदूषण की शिकायत करने वाले की पहचान गोपनीय रखी जायेगी.

रांची: अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार स्कूल कॉलेज के 100 मीटर की परिधि में भी साइलेंस ज़ोन घोषित. 

ध्वनि प्रदूषण की शिकायत टोल फ्री न. 112 या थाना में करने वाले शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा. रात 10 बजे से सुबह 06 बजे तक किसी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नही करना है एवं किसी प्रकार का लाउडस्पीकर/ ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नही करना है. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More