Koderma News: एडीआरएम ने की कोडरमा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा

गोड्डा से दिल्ली के अलावा अन्य ट्रेनों के लिए भी कोडरमा स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि इससे पार्सल माले के परिवहन में वृद्धि होगी और रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा.

कोडरमा: कोडरमा रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम (अपर मंडल रेल प्रबंधक) विनीत कुमार और अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया. इस दौरान यात्री सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई. टिकट और अन्य सेवाओं के लिए क्यूआर कोड के उपयोग को बढ़ाने पर जोर दिया गया, क्योंकि फिलहाल यात्रियों में इसकी जागरूकता कम है. अधिकारियों ने बताया कि पीआरएस (पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम) और यूटीएस (अनरिजर्व्ड टिकट सिस्टम) काउंटर पर क्यूआर कोड उपलब्ध हैं, लेकिन यात्रियों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. 

निरीक्षण के दौरान “पे एंड यूज” शौचालय और पार्किंग के लिए पिछले बार के निरिक्षण मे दीवारों पर दरें नहीं लिखी पाईं गईं थी जो इस बार पाया गया. इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और भ्रम की स्थिति से बचा जा सकेगा. गोड्डा से दिल्ली के अलावा अन्य ट्रेनों के लिए भी कोडरमा स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि इससे पार्सल माले के परिवहन में वृद्धि होगी और रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा. उन्होंने जानकारी दी कि पार्सल से राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना हो चुका है, जो इस दिशा में एक सकारात्मक संकेत है. वहीं प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर बंद पड़े खाने-पीने के चार स्टॉलों के लिए नया टेंडर जल्द जारी होगा. डीवीसी (दामोदर वैली कॉरपोरेशन) से पाइपलाइन के माध्यम से स्टेशन पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है. प्लेटफॉर्म पर अब पर्याप्त पानी उपलब्ध है और जल्द ही रेलवे कॉलोनी में भी पानी की आपूर्ति शुरू होगी.

नई तीन मंजिला इमारत अप्रैल 2025 तक होगी तैयार

अधिकारियों ने बताया कि कोडरमा स्टेशन पर बन रही नई तीन मंजिला इमारत को 31 मार्च 2025 तक हैंडओवर किया जाएगा. अप्रैल या मई 2025 तक इसमें सभी आधुनिक सुविधाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध होंगी. निरीक्षण के दौरान  मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अमरेश कुमार, संरक्षा अधिकारी दीपक कुमार, सहायक मण्डल अभियंता उमाकांत प्रजापति, मंडल सिग्नल अभियंता सतीश कुमार, स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार, सीटीआई बच्चा सिंह, यातायात निरीक्षक अरविंद कुमार सुमन, स्वच्छता निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने स्टेशन की स्वच्छता और यात्री सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देने पर जोर दिया.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More