मंत्री इरफान अंसारी से RSP प्रदेश अध्यक्ष निपु सिंह ने की मुलाकात, पदभार ग्रहण करने की दी बधाई

निपु सिंह ने कहा, डॉ. इरफान अनुभवी, युवा व प्रतिभाशाली नेता हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय मिलने से स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने की आशा करता हूं.

रांची: राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी (RSP) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड अगेंस्ट करप्शन के  केंद्रीय संगठन मंत्री निपु सिंह ने शनिवार को धुर्वा स्थित स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की. निपू सिंह ने उन्हें दूसरी बार मंत्री बनने पर बधाई औ शुभकामनाएं दीं.

निपु सिंह ने विश्वास जताया कि डॉ. इरफान अंसारी को स्वास्थ्य मंत्रालय मिलने पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य होगा. उन्होंने कहा, डॉ. इरफान अनुभवी, युवा व प्रतिभाशाली नेता हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय मिलने से स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखने की आशा करता हूं. निपु सिंह ने कहा, वह करीब एक दशक से अधिक स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए आंदोलनरत हैं क्योंकि सरकारी अस्पताल गरीबों के लिए एकमात्र सहारा है. झारखंड में रिम्स गरीबों का सबसे बड़ा सहारा है.

निपु सिंह ने विश्वास जताया कि डॉ. इरफान अंसारी ईमानदारी पूर्वक काम कर के झारखंड ही नहीं भारत में एक अपना अलग पहचान बनाएगें. वह काफी ईमानदार छवि के हैं और मेहनती नेता हैं. उनके मंत्री बनने से पूरे राज्य के जनता का भला होगा. उन्होंने कहा कि इरफान जी जैसा ईमानदार व्यक्ति को मंत्री बनने से राज्य के जनता को काफी उम्मीद बढ़ गया है. निपु सिंह ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव से भी मुलाकात कर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More