Ranchi News: लालजी हिरजी रोड के एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग

रांची शहर के मेन रोड स्थित लालजी हिरजी रोड में मद्रास कैफे के पास एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

रांची: राजधानी रांची में एक बिल्डिंग में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गयी. जानकारी के मुताबिक रांची शहर के मेन रोड स्थित लालजी हिरजी रोड में मद्रास कैफे के पास एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी. 

इसके बाद दमकल गाड़ियां आयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. जहां आग लगी वह इलाका पूरी तरह से कमर्शियल एक्टिविटि के लिए जाना जाता है. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से बिल्डिंग में आग लगी है. आग लगने की से कितने का नुकसान हुआ है. इसका आकलन लगाया जा रहा है.
 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More