कांग्रेस ने की जिलावार समिति का गठन, विस चुनाव में हारे सीटों की करेगी समीक्षा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देश पर उन सीटों पर समीक्षा हेतु प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की जिलावार समिति का गठन किया गया है.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में कांग्रेस जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव हारी है, उन सीटों पर कांग्रेस समीक्षा करेगी. प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देश पर उन सीटों पर समीक्षा हेतु प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसजनों की जिलावार समिति का गठन किया गया है, जो जिलाध्यक्षों, जिला पदाधिकारियों, प्रखंड, मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं जिला के अग्रणी संगठन, विभाग के लोगों के साथ बैठक कर हार की कारणों की समीक्षा करेगी. 

गठित जिलावार समिति निम्न है

जिला विधानसभा, समिति संयोजक/सदस्य

1. हजारीबाग-हजारीबाग, बड़कागांव, बरही, माण्डू- बंधु तिर्की, संयोजक, सुल्तान अहमद, रविन्द्र कुमार झा     

2. धनबाद-धनबाद, झरिया, बाघमारा-    शहजादा अनवर, संयोजक, अशोक चौधरी जयशंकर पाठक, 

3. पलामू- डाल्टेनगंज, विश्रामपुर, पांकी- रविन्द्र सिंह, संयोजक भीम कुमार, बिनय सिन्हा दीपू,

4. पूर्वी सिंहभूम-जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपूर पश्चिमी- ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह, संयोजक, रमा खलखो, श्री आलोक कुमार दूबे, 

5. दुमका एवं देवघर- जरमुंडी राजीव रंजन प्रसाद, संयोजक, अमूल्य नीरज खलखो, डॉ0 एम0 तौसीफ, 

6. रांची-हटिया- रामाश्रय प्रसाद, संयोजक, अजय सिंह जवाहर लाल महथा

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More