सीएम हेमंत सोरेन से मिले केशव महतो कमलेश, मुख्यमंत्री बनने की दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जनता ने लगातार दूसरी बार महागठबंधन पर अपना भरोसा जताया है और इस भरोसे पर हम खरा उतरेंगे. हमारे द्वारा शुरू किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान की जाएगी.

रांची: झारखंड में इंडिया महागठबंधन को प्रचंड जनादेश प्राप्त होने के उपरांत राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के शपथ लेने के बाद आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्यमंत्री आवास पर हेमंत सोरेन से मिल कर बधाई दी.

इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते केशव महतो कमलेश ने कहा कि गठबंधन को अपना अपार समर्थन देकर जनता ने सरकार के विकास कार्यों पर अपने समर्थन की मुहर लगा दी है. झारखंड की जनता ने साफ कर दिया है कि यहां बांटने की राजनीति नहीं चलेगी बल्कि विकास झारखंड की प्राथमिकता है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रचंड बहुमत देने के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड ने अपने सम्मान की रक्षा की. जनता ने लगातार दूसरी बार महागठबंधन पर अपना भरोसा जताया है और इस भरोसे पर हम खरा उतरेंगे. हमारे द्वारा शुरू किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को गति प्रदान की जाएगी. घोषणा पत्र में शामिल सात गारंटीयों को पूरा किया जाएगा. अगले 5 वर्षों में विकास के मायने बदलेंगे, विकास की एक लंबी लकीर झारखंड में खींची जाएगी.इस चुनाव में धन बल पर जनबल की जीत हुई है. साथ में रवींद्र सिंह,जलेश्वर महतो, रियाज अहमद थे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More