Ranchi News: राजद महासचिव कैलाश यादव ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से की मुलाकात  

कैलाश यादव ने उपायुक्त से कहा, आपसे रांची वासियों को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि आपने बाबा नगरी देवघर एवं लौह नगरी जमशेदपुर में पदस्थापित होकर कई कीर्तिमान काम किया है. 

रांची: प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रतिनिधि साथियों के साथ रांची के नवनियुक्त उपायुक्त मंजू भजंत्री से डीसी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने उन्हें अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर कैलाश यादव ने उपायुक्त मंजू भजंत्री जी से कहा कि आपसे रांची वासियों को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि आपने बाबा नगरी देवघर एवं लौह नगरी जमशेदपुर में पदस्थापित होकर कई कीर्तिमान काम किया है. 

इसलिए रांची में सामाजिक, सौहार्द, अमन, चैन, शांति, विधि-व्यवस्था तथा जनसरोकार के विकास की ओर एक कुशल प्रशासक के तौर पर आप काम करेंगे. रांची उपायुक्त मंजू भजंत्री से कैलाश यादव के साथ मुलाकात करने के दौरान शब्बर फातमी, निर्मल कुमार, सादिक, अभिजीत सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More