Koderma News: कोहरे के कारण रद्द रहेगी 1 दिसंबर से कई ट्रेनें

कोडरमा स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को इन बदलावों से खासा परेशान होना पड़ेगा. दिसंबर में लगन होने के कारण वर-वधू और उनके परिजनों को यात्रा में दिक्कतें होंगी. इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्र और इलाज के लिए यात्रा करने वाले लोग भी प्रभावित होंगे, साथ ही साथ छुट्टियों के दौरान घूमने की योजना बनाने वाले लोगों को झटका लगेगा.

कोडरमा: सर्दी का मौसम दस्तक दे चूका है. कोहरे के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होना तय है. भारतीय रेलवे ने पहले ही 1 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक कई ट्रेनों को रद्द करने या उनके फेरे घटाने का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसका सीधा असर कोडरमा, धनबाद और गया होकर चलने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा. बताते चलें कि कोहरे के कारण ट्रेन की गति सीमा पर प्रतिकूल असर पड़ता है. नई दिल्ली हावड़ा ग्रैंड कोड सेक्शन लाइफ लाइन के रूप मे जानी जाती है और ट्रेनों के रद्द और फेरों में कटौती का असर यात्रियों के सफर पर खलल डालेगा.

प्रमुख ट्रेनें जो रद्द होंगी और फेरे में की गई कटौती का विवरण 

  • 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस: प्रत्येक मंगलवार,गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी.
  • 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस: प्रत्येक बुधवार,शुक्रवार और रविवार को रद्द रहेगी.
  • 18103/18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस: यह ट्रेन 4 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक पूरी तरह रद्द रहेगी.
  • 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस: 6 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन के बीच रद्द रहेगी.
  • 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस: 2 दिसंबर 2024 से 6 जनवरी 2025 तक मथुरा जंक्शन और आगरा कैंट के बीच नहीं चलेगी.

यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें

कोडरमा स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को इन बदलावों से खासा परेशान होना पड़ेगा. दिसंबर में लगन होने के कारण वर-वधू और उनके परिजनों को यात्रा में दिक्कतें होंगी. इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षा देने वाले छात्र और इलाज के लिए यात्रा करने वाले लोग भी प्रभावित होंगे, साथ ही साथ छुट्टियों के दौरान घूमने की योजना बनाने वाले लोगों को झटका लगेगा.

वीवीआईपी और मेल ट्रेनों पर भी असर

राजधानी, दुरंतो, वंदे भारत जैसी वीवीआईपी ट्रेनों के साथ-साथ अन्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा. कोहरे के चलते 3 से 15 घंटे तक की देरी संभव है. कई ट्रेनों का समय बदला जा सकता है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनानी होगी.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More