Koderma News: सड़क दुर्घटना में मासूम की मौत, पिता घायल

रौशन सिंह अपने रिश्तेदार की शादी का कार्ड बांटने तिलैया पहुंचे थे. वापसी में पत्नी को रजौली की बस में बिठाकर स्वयं अपने बेटे को लेकर बाइक से रजौली बिहार जा रहे थे. इस बीच चाराडीह के समीप एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे बच्चा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

कोडरमा: कोडरमा थाना अंतर्गत चाराडीह के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक पर सवार मासूम बच्चे की मौत हो गयी जबकि इस सड़क हादसे में पिता घायल हो गए. मृतक बच्चे की पहचान भव्य कुमार सिंह (4 वर्ष) और घायल की पहचान रौशन सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार रौशन सिंह अपने रिश्तेदार की शादी का कार्ड बांटने तिलैया पहुंचे थे. वापसी में पत्नी को रजौली की बस में बिठाकर स्वयं अपने बेटे को लेकर बाइक से रजौली, बिहार जा रहे थे. 

इस बीच चाराडीह के समीप एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे बच्चा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. बच्चे को सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गई. अस्पताल में जांच करने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घायल रौशन सिंह को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दर्दनाक घटना की खबर से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ट्रक को पुलिस ने जप्त कर लिया है.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More