शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो को हेमंत सोरेन ने दिया सम्मान, 10 लाख का मुआवज़ा और आश्रित को नौकरी देने का आदेश जारी

अर्जुन कुमार महतो (22 वर्ष) असम सीमा पर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गये थे. वह असम के सिल्चर के मसिमपुर मिलिट्री कैंप पर तैनात थे. घटना 22 नवंबर की अहले सुबह दो बजे की है. शहीद के आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान तथा अनुकम्पा के आधार पर नौकरी प्रदान करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है. 

रांची: बोकारो निवासी अग्निवीर जवान अर्जुन महतो ने 22 नवंबर को असम के सिल्चर में एक मुठभेड़ के अपने प्राणों की आहुति दे दी थी. अर्जुन महतो के इस परम और सर्वोच्च बलिदान पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने शोक जताया था. साथ ही परिजनों को मदद का आश्वासन भी दिया था. झारखंड सरकार ने अपने वादे के मुताबिक़ 5 दिन के अंदर शहीद अर्जुन महतो के परिजनों को 10 लाख का मुआवज़ा और एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर नौकरी का आदेश जारी कर दिया है. 
   
बता दें कि अर्जुन महतो की अग्निवीर में 2023 में बहाली हुई थी. बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के सिलफोर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर निवासी लंकेश्वर महतो के पुत्र अग्निवीर जवान अर्जुन कुमार महतो (22 वर्ष) असम सीमा पर ड्यूटी के दौरान गोली लगने से शहीद हो गये थे. वह असम के सिल्चर के मसिमपुर मिलिट्री कैंप पर तैनात थे. यह घटना 22 नवंबर की अहले सुबह दो बजे की है. शहीद के आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान तथा अनुकम्पा के आधार पर नौकरी प्रदान करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है. 

बता दें कि पिछले दिनों हेमंत सरकार ने कैबिनेट से यह प्रस्ताव पास किया था कि झारखंड राज्य के रहने वाले अग्निवीर अगर सेना में शहीद होते हैं तो सरकार न सिर्फ़ 10 लाख रुपये आर्थिक मुआवज़ा देगी बल्कि एक आश्रित को नौकरी भी देगी. इस संबंध में हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. उसमें लिखा है कि शहीद अग्निवीर, स्व० अर्जुन महतो को सम्मान. शहीद के आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान तथा अनुकम्पा के आधार पर नौकरी प्रदान करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश. 22.11.2024 की रात असम के सिल्चर में मुठभेड़ में बोकारो निवासी अर्जुन महतो वीरगति को प्राप्त हुए थे.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More