Ranchi News: उपायुक्त वरुण रंजन ने संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की दिलायी शपथ
-1024x614.jpg)
रांची: संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की सामूहिक शपथ ली गई. उपायुक्त, रांची वरुण रंजन ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई. विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों एवं समाहरणालय कर्मियों ने उपायुक्त वरुण रंजन के साथ संविधान की प्रस्तावना का पठन किया.
उपायुक्त वरुण रंजन द्वारा पदाधिकारियों/कर्मियों को भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढ़ाने के लिए, दृढ संकल्प होकर संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की शपथ दिलाई गई.


