Land Scam Case: पूर्व DC छवि रंजन की जमानत याचिका पर हुई आंशिक सुनवाई, अगली हियरिंग कल

लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. इस मामले पर हाईकोर्ट ने अब कल की तारीख मुकर्रर की है.

रांची: लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. इस मामले पर हाईकोर्ट ने अब कल की तारीख मुकर्रर की है, मतलब अब शनिवार 23 नवंबर को छवि रंजन की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

बता दें कि ED ने सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम मामले में पूर्व DC छवि रंजन को आरोपी बनाया है. ED ने लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष,रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार कर चुकी है. सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More