इस बार खिजरी में फिर से हाथ का साथ, बनेगी मजबूत महागठबंधन की सरकार: राजेश कच्छप

राजेश कच्छप ने कहा, खिजरी के सम्यक विकास और झारखंड के नवनिर्माण के लिए आपने जो उत्साह और ऊर्जा दिखाई है वह निश्चित रूप से लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर राजेश कच्छप ने जनता का आभार प्रकट किया है. राजेश कच्छप खिजरी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आपके उत्साह, आपकी सहभागिता और बढ़ चढकर मतदान में भाग लेने के लिए आप सभी का आभार, धन्यवाद. 

उन्होंने कहा, खिजरी के सम्यक विकास और झारखंड के नवनिर्माण के लिए आपने जो उत्साह और ऊर्जा दिखाई है वह निश्चित रूप से लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा. समाज को तोड़ने वाली और फूट डालने वाली शक्तियों को इस चुनाव में करारा जवाब मिला है. उन्होंने कहा, लोगों ने एकजुट रहते हुए विकास और भरोसे को चुना है. इस बार खिजरी में फिर से हाथ का साथ राज्य में एक मजबूत महागठबंधन की सरकार बनाएगा.

इस बार खिजरी में फिर से हाथ का साथ, बनेगी मजबूत महागठबंधन की सरकार: राजेश कच्छप
राजेश कच्छप ने जनता का जताया आभार.
लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More