Sahibganj News: खनन घोटाले के आरोपी के लॉकर से सीबीआई ने 3.55 लाख नगद समेत लाखों के जेवर किये जब्त
-1024x614.jpg)
CBI ने सोने का ब्रेसलेट, सोने की 12 चेन, सोने की चूड़ियां और कुछ अन्य गहने बरामद किए हैं. भगवान भगत के लॉकर से CBI को लगभग 3 लाख 55 हजार नकद भी मिले हैं.
साहिबगंज: साहिबगंज में सीबीआई ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के मुताबिक, साहिबगंज अवैध खनन घोटाला मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भगवान भगत के बैंक लॉकर से मिले करीब 42.68 लाख रुपये के गहने जब्त कर लिए हैं. CBI ने गवाहों के सामने भगत का लॉकर खोला. इससे CBI ने सोने का ब्रेसलेट, सोने की 12 चेन, सोने की चूड़ियां और कुछ अन्य गहने बरामद किए हैं. भगवान भगत के लॉकर से CBI को लगभग 3 लाख 55 हजार नकद भी मिले हैं.
बता दें कि साहिबगंज में हुए अवैध खनन घोटाले की जांच के दौरान CBI ने भगवान भगत का लॉकर जब्त किया था. इस छापेमारी में CBI को भगवान भगत के घर से एक किलो सोना और प्रतिबंधित पिस्तौल की 61 गोलियां मिली थी, जिसे जब्त किया गया था.


