झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर बनेगी NDA की सरकार: चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा, झारखंड की जनता हेमंत सरकार से त्रस्त हो चुकी है. इस भ्रष्टाचारी सरकार की विदाई इस बार तय है.

रांची: पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज झरिया पहुंचे. यहां उन्होंने झरिया विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. जनसभा में उन्होंने जनता से मतदान में रागिनी सिंह का समर्थन करने की अपील की. उन्होंने कहा, हेमंत सोरेन की सरकार के 5 साल के कार्यकाल में झारखंड एवं झारखंड की जनता को भयंकर निराशा का सामना करना पड़ा है. झारखंड की जनता हेमंत सरकार से त्रस्त हो चुकी है. इस बार भ्रष्टाचारी सरकार की विदाई तय है.

चिराग ने कहा, झारखंड के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है. इस बार झारखंड में NDA की सरकार आएगी. उन्होंने कहा, झारखंड ही नहीं, महाराष्ट्र में भी फिर से NDA की सरकार आएगी. चिराग पासवान ने कहा, जब डबल इंजन की सरकार होती है तो राज्यों को इसका फायदा होता है. झारखंड और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर NDA की सरकार बनेगी.

बता दें कि लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान सोमवार की सुबह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान, भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ हेलीकॉप्टर से धनबाद एवं अन्य जगहों पर पहुंचे. भाजपा एवं एनडीए से जामताड़ा की प्रत्याशी सीता सोरेन, झरिया की प्रत्याशी रागिनी सिंह, धनबाद से राज सिन्हा एवं बेरमो से रविंद्र पांडेय के पक्ष में वोट करने की अपील की. 
 

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More