Ranchi News: बीआईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक की मौत 

कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट के बीच घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. उसे गंभीर हालत में उसके दोस्तों ने रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान शनिवार को छात्र की मौत हो गई.

रांची: राजधानी रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीआईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट होने की घटना सामने आयी है. मारपीट में एक छात्र के मौत होने की भी सूचना है. घटना बीते शुक्रवार (14 नवंबर) की देर रात बीआईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुई. घटना के संबंध में बताया गया कि कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट के बीच घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. उसे गंभीर हालत में उसके दोस्तों ने रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया. इलाज के दौरान शनिवार को छात्र की मौत हो गई. 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. वहीं मृतक छात्र के परिजनों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा किया. इस दौरान कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी की गयी. सभी इस घटना में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बीआईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज प्रशासन ने फिलहाल इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. वहीं, रांची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More