राज्यपाल संतोष गंगवार ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, राज्यवासियों को झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनायें 

राज्यपाल ने कहा, देश की स्वतंत्रता व मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.

रांची: झारखंड स्थापना दिवस एवं बिरसा जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्यवासियों को शुभकानायें दी हैं. इस अवसर पर उन्होंने सबसे पहले राज भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तदोपरांत उन्होंने कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल जाकरभगवान बिरसा को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद राज्यपाल बिरसा चौक पहुंचे, वहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित की. 

इस अवसर पर उन्होंने कहा, देश की स्वतंत्रता व मातृभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. यह विशेष दिवस हमारे जनजातीय समाज के अद्वितीय योगदान, उनकी वीरता और सांस्कृतिक धरोहर के सम्मान का प्रतीक है.

 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More