सरला बिरला स्कूल समेत रांची में आधा दर्जन ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी

पुलिस की टीम  उषा मार्टिन, सरला बिरला स्कूल, अनगड़ा रिसोर्ट और भाजपा नेता प्रदीप वर्मा के शिक्षण संस्थानों समेत अन्य जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. 

रांची: रांची पुलिस ने सरला बिरला स्कूल समेत रांची में लगभग आधा दर्जन ठिकानों पर आज छापेमारी की है. छापेमारी आज शुक्रवार की सुबह से शुरू हुई है. विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने की नियत से पैसे रखे जाने की सूचना पर रांची पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. पुलिस की टीम  उषा मार्टिन, सरला बिरला स्कूल, अनगड़ा रिसोर्ट और भाजपा नेता प्रदीप वर्मा के शिक्षण संस्थानों समेत अन्य जगहों पर एक साथ छापेमारी की है. 

रांची पुलिस के डीएसपी, इंस्पेक्टर समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स द्वारा शिक्षण संस्थान के एक-एक कमरों की जांच करने की खबर आयी है. बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही रांची के नामकुम स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल और YBN यूनिवर्सिटी में भी छापेमारी की गई थी. जहां भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More