Ranchi News: मंदबुद्धि एवं मुखबधिर आश्रम ‘सृजन हेल्प’ में रिलेशंस ने किया शिक्षण सामग्री का वितरण

स्पेशल बच्चों के बीच कॉपी, किताब,पेंसिल, रबर, कटर आदि कई शिक्षा की जरूरत सामग्रियों के साथ भोजन की भी सामग्रियों का वितरण किया गया. इस अवसर पर उपहार पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे.

रांची: रिलेशंस कि ओर से बाल दिवस के शुभ अवसर पर समाजसेवी स्व. राम सेवक शाही की याद में आज गुरुवार को पहाड़ी मंदिर स्थित “सृजन हेल्प” मंदबुद्धि एवं मुखबधिर आश्रम में शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया. स्पेशल बच्चों के बीच कॉपी, किताब,पेंसिल, रबर, कटर आदि कई शिक्षा की जरूरत सामग्रियों के साथ भोजन की भी सामग्रियों का वितरण किया गया.

इस अवसर पर उपहार पाकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे. इस मौके पर मुख्य रूप से सृजन हेल्प कि संचालिका गुंजन गुप्ता,रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी आनंद साही, रंजीत गुप्ता, ऋषिकेश लाल,सुगंध शाही, अपूर्व शाही समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More