राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के हटिया प्रत्याशी निपु सिंह ने अंतिम दिन झोंकी ताकत

निपु सिंह ने तूफानी दौरा करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि अगर हटिया विधानसभा में खुशियों का आंसू बहाना है तो निपु सिंह को समर्थन दें. 

रांची: हटिया विधानसभा सीट से राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी के प्रत्याशी निपु सिंह ने आखिरी दिन सोमवार को अपना पूरी ताकत झोंक दी. उन्होंने हटिया, सेक्टर-टू धुर्वा, हरमू और चटकरपुर सहित कई जगहों पर जनसंपर्क चलाया. निपु सिंह ने तूफानी दौरा करते हुए जनता से आशीर्वाद मांगा और कहा कि अगर हटिया विधानसभा में खुशियों का आंसू बहाना है तो निपु सिंह को समर्थन दें. 

उन्होंने जनता से कहा कि हम वह नेता नहीं है कि जो डिंग-डोंग देते हैं. हम बोलते कम और करते ज्यादा हैं. उन्होंने कहा कि मुझे विधायक बनने का शौक नहीं है. मैं हटिया का तकदीर बदलने आया हूं. आप लोगों को फैसला लेना है कि वोट किसे देना है. उन्होंने कहा कि पार्टी, अमीर नेता, बड़े गाड़ी पर चढ़ने वाले को न चुने बल्कि ईमानदार और संस्कारी को चुने ताकि हमेशा आप लोगों का चेहरा पर मुस्कान रहे. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More