Koderma News: भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव के समर्थन में भाजपा ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

भाजपा की मोटरसाइकिल रैली नवलशाही से झुमरी तिलैया शहर तक निकाली गयी. नीरा यादव ने कहा, कोडरमा के लोग शान्ति और अमन चैन पसंद हैं. बेटी, रोटी और माटी की हिफाजत के लिए भाजपा को समर्थन दें. 

कोडरमा: झारखण्ड में भाजपा की सरकार बनी तो 21 लाख लोगों को आवास की सुविधा दी जायेगी. छतीसगढ के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा ने आज संध्या मेँ झंडा चौक के निकट अपने संबोधन के दौरान यह बात कही. उन्होने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल मेँ सूबे में घुसपैठियों की संख्या तेजी से बढी है जो चिंताजनक है. उन्होने कोडरमा की भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर नीरा यादव को समर्थन देने की अपील की. गौरतलब है कि भाजपा की मोटरसाइकिल रैली नवलशाही से चलकर यहां झंडा चौक पहुंची, जिसके बाद उप मुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही. 

रैली में विजय शर्मा के साथ महराजगंज के सांसद जनार्धन सिग्रिवाल स्थानीय उम्मीदवार डॉक्टर नीरा यादव व काफी संख्या मेँ पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए. मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री व कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन मेँ कहा कि बेटी, रोटी और माटी की हिफाजत के लिए भाजपा को समर्थन दें. उन्होनें राज्य हित मेँ इसे जरुरी बताया. इस दौरान भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर नीरा यादव ने अपने संबोधन मेँ कहा कि कोडरमा के लोग शान्ति और अमन चैन पसंद हैं. उन्होने लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा और बेहतर कार्य करने का भरोसा दिया. मौके पर सांसद जनार्धन सिग्रिवाल ने भी समर्थन देने की अपील की. मौके पर जिला अध्यक्ष अनूप कुमार जोशी समेत अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More