रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का झारखंड दौरा कल, रातु और लोहरदगा में करेंगे जनसभा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल रातु स्थित सीएन राज छोटानागपुर हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह दोपहर 1:30 बजे से लोहरदगा जिले के समाहरणालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

रांची: विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में स्टार प्रचारकों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में दो जनसभाओं को संबोधित किया. इसी कड़ी में कल यानी 5 नवंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का झारखंड आगमन होने वाला है. 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 नवंबर को रांची जिले के रातु स्थित सीएन राज छोटानागपुर हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह दोपहर 1:30 बजे से लोहरदगा जिले के समाहरणालय मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More