मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आयेंगे झारखंड, तीन जगहों पर संभालेंगे मोर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल झारखंड दौरे पर रांची आने वाले हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को डोमचांच, बड़कागांव और जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे.

रांची: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल झारखंड दौरे पर रांची आने वाले हैं. पार्टी सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को डोमचांच, बड़कागांव और जमशेदपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे.

वह कल कोडरमा जिले के डोमचांच के चंद्रावती स्कूल ग्राउंड में सुबह 10:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद वह हजारीबाग जिले के बड़कागांव के प्लस टू हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. तीसरे पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत फिर मुख्यमंत्री योगी जमशेदपुर के आम बागान ग्राउंड में दोपहर 1:30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More