Ranchi News: सामान्य प्रेक्षक आर.गिरीश ने किया मांडर लापुंग प्रखण्ड का निरीक्षण

आर.गिरीश ने ने निरीक्षण के दौरान क्रिटिकल एवं नन क्रिटिकल बुथ एवं प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत कुल वोटरों से संबंधित जानकारी ली, साथ ही उनके द्वारा कर्रा ककरिया पथ चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया.

रांची: सामान्य प्रेक्षक आर.गिरीश ने आज माण्डर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत लापुंग प्रखण्ड का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके  द्वारा पुरना पानी-लापुंग पथ दौलेचा स्थित चेक पोस्ट का निरीक्षण करते हुए संधारित रजिस्टर का अवलोकन करते हुए सम्बंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. साथ ही उनके द्वारा कर्रा ककरिया पथ चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया. सामान्य प्रेक्षक आर. गिरीश द्वारा बूथ संख्या- 383 एवं 384 राजकीय मध्य विद्यालय ककरिया का निरीक्षण किया गया. 

उनके द्वारा महुगाँव फतेहपुर पथ, लापुंग फतेहपुर में स्थित चेकपोस्ट का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने वहाँ तैनात कर्मियों को कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. उन्होंने राज्यकीय मध्य विद्यालय लापुंग स्थित क्लस्टर का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश. उन्होंने प्रखण्ड कार्यालय लापुंग में चुनाव संबंधी सभी आवश्यक जानकारी यथा क्लस्टर, क्रिटिकल एव नन क्रिटिकल बुथ एवं प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत कुल वोटरों से संबंधित जानकारी भी ली.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More