Ranchi News: व्यय प्रेक्षक ने कमांड कंट्रोल्स समेत कोषांग सेल का किया निरीक्षण

व्यय प्रेक्षक द्वारा व्यय लेखा जाँच से सम्बंधित कार्य तथा VST के टीमों से विस्तृत जानकारी ली गई

रांची: व्यय प्रेक्षक, अजेय कुमार ओझा द्वारा मंगलवार को समाहरणालय ब्लॉक- ‘ए’ एवं ‘बी’ स्थित कंप्लेंट मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम एवं कॉल सेंटर, सी-विजिल मॉनिटरिंग सेंटर, व्यय कोषांग सेल का निरीक्षण करते हुए सभी सेल की कार्य प्रणाली देखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इस दौरान उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, व्यय कोषांग के प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

व्यय प्रेक्षक द्वारा व्यय लेखा जाँच से सम्बंधित कार्य तथा VVT के टीमों से विस्तृत जानकारी ली गई. VST को निर्देशित किया गया कि अपने अपने विधानसभा सभा में निगरानी करें. साथ संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया की सभी सम्बंधित पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देश के आलोक में SOR, FOR का संधारण करें ताकि उम्मीदवार का व्यय लेखा जाँच सुचारु रूप से किया जा सकें.  

व्यय प्रेक्षक द्वारा सी-विजिल मॉनिटरिंग सेंटर के निरीक्षण के क्रम में निर्देश देते हुए सी-विजिल से प्राप्त शिकायत सम्बंधित टीम- FST तथा उनसे जुड़े अन्य सम्बंधित पदाधिकारी दे, ताकि जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई किया जा सकें.

उनके द्वारा AEO को हर दिन अपने अपने विधानसभा में भ्रमण कर FST/SST को निर्देशित करें की अधिक अधिक वाहनों की जाँच अपने अपने क्षेत्रों में गठित चेक पोस्टों पर वाहन की जाँच अधिक से अधिक कराए ताकि गैरकानूनी रूप से माल/ कैश/ प्रतिबंधित वस्तुओं की जाँच करें ताकि उसे जब्त किया जा सकें.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More