Ranchi News: कांग्रेस ने विस चुनाव को लेकर किया समन्वय समिति का गठन

कमिटी विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी, संगठन एवं गठबंधन के साथियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने हेतु कार्य करेगी.
रांची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य में विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन हेतु समन्वय समिति का गठन किया है. उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि समन्वय समिति में मुख्य समन्वयक के रूप में रवीन्द्र सिंह, समन्वयक के रूप में अशोक चौधरी मदन मोहन शर्मा, अमूल्य नीरज खलखो, संजय लाल पासवान, रियाज अंसारी, राकेश सिन्हा मीडिया प्रभारी, सतीश पॉल मुंजनी मीडिया चेयरमैन, अभिलाष साहू कार्यालय प्रभारी, गजेन्द्र सिंह चेयरमैन सोशल मीडिया को शामिल किया गया है. उक्त कमिटी विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी, संगठन एवं गठबंधन के साथियों से समन्वय स्थापित करते हुए पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न कराने हेतु कार्य करेगी.


