बाबूलाल मरांडी ने धनवार से किया नामांकन, बोले- साथ मिलकर एक नए झारखंड का करेंगे निर्माण 

बाबूलाल मरांडी ने ‘X’ पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड में पुनः सुशासन स्थापित करने और रोटी, बेटी, माटी को बचाने के दृढ़ संकल्प के साथ कदम बढ़ाया. जनता का समर्थन और आशीर्वाद ही हमारी ताकत है. हम साथ मिलकर एक नए झारखंड का निर्माण करेंगे.

गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया. वह सोमवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे थे. उन्होंने गिरिडीह के राजधनवार सीट से नामांकन पर्चा दाखिल किया है. बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पोस्ट पर लिखा है कि झारखंड में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और घुसपैठ को समाप्त करने तथा रोटी, बेटी और माटी को बचाने का संकल्प लेकर आज धनवार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन किया. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी, पार्टी के कार्यकर्ता बंधु एवं धन वार विधानसभा क्षेत्र की महान जनता जनार्दन उपस्थित रहे. नामांकन पूर्व बाबूलाल मरांडी अपनी मां के पास आशीर्वाद लेने पहुंचे. उनकी मां ने उनको जीत का मुकुट पहना कर उन्हें चुनाव में विजयी होने का आशीर्वाद दिया.

धनवार विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के अविस्मरणीय पल

बाबूलाल मरांडी ने नामांकन को लेकर आज कुल दो पोस्ट ‘X’ पर किये. अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि धनवार की महान जनता के समर्थन, उत्साह और विश्वास के साथ भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया. झारखंड में पुनः सुशासन स्थापित करने और रोटी, बेटी, माटी को बचाने के दृढ़ संकल्प के साथ कदम बढ़ाया. जनता का समर्थन और आशीर्वाद ही हमारी ताकत है. हम साथ मिलकर एक नए झारखंड का निर्माण करेंगे.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More