JLKM ने जारी की 7वीं लिस्ट, रांची से बदला उम्मीदवार 

रांची सीट से प्रेम नायक को बदल कर अब राजकिशोर महतो को मौका दिया गया है. लिस्ट में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो का भी नाम शामिल है. जयराम महतो डुमरी के साथ-साथ बेरमो से भी चुनाव लड़ेंगे.

रांची:  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की 7वीं लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में पार्टी के 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. 10वें नाम में रांची सीट के प्रत्याशी का नाम शामिल है. जयराम महतो ने रांची सीट से पूर्व घोषित उम्मीदवार को बदल दिया है. इससे पूर्व रांची सीट से प्रेम नायक को उम्मीदवार बनाया गया था.

रांची सीट से प्रेम नायक को बदल कर अब राजकिशोर महतो को मौका दिया गया है. लिस्ट में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो का भी नाम शामिल है. जयराम महतो डुमरी के साथ-साथ बेरमो से भी चुनाव लड़ेंगे. JLKM की 7वीं लिस्ट को मिला कर पार्टी ने अब तक 74 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं.

JLKM ने जारी की 7वीं लिस्ट, रांची से बदला उम्मीदवार
JLKM 7th List
लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More