JLKM प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी, जयराम ने 4 सीट के बदले उम्मीदवार 

जयराम महतो ने अपने 4 प्रत्याशियों के नामों में संशोधन किया है. जिसके बाद पार्टी ने अपने 4 विधानसभा उम्मीदवार को बदल दिया है. जमशेदपुर पश्चिमी, चतरा, तोरपा और कोलेबिरा (सिमडेगा) के उम्मीदवार बदल दिए गए हैं.

रांची: JLKM ने अपने विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है. पार्टी अध्यक्ष जयराम महतो के निर्देशानुसार सूची में 9 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी है.  प्रत्याशियों की लिस्ट बुधवार सुबह जारी की गई. 

4 उम्मीदवार बदले 

जयराम महतो ने अपने 4 प्रत्याशियों के नामों में संशोधन किया है. जिसके बाद पार्टी ने अपने 4 विधानसभा उम्मीदवार को बदल दिया है. जमशेदपुर पश्चिमी, चतरा, तोरपा और कोलेबिरा (सिमडेगा) के उम्मीदवार बदल दिए गए हैं. चतरा से उमेश भारती को बदल कर अशोक भारती को उम्मीदवार बनाया गया है. जमशेदपुर पश्चिमी से प्यारेलाल साहू को बदल कर तपन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जबकि तोरपा से लक्षमण पाहन को बदल कर विल्सन भेंगरा को उम्मीदवार बनाया गया है. कोलेबिरा (सिमडेगा) से अजय एक्का को बदल कर पुनीत कुमार को जिम्मेदारी सौंप गयी है. 

JLKM प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी, जयराम ने 4 सीट के बदले उम्मीदवार
JLKM 5TH LIST

JLKM प्रत्याशियों की 5वीं लिस्ट जारी, जयराम ने 4 सीट के बदले उम्मीदवार
JLKM 5TH LIST
लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More