स्वीप के तहत मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक: डीडीसी

मतदाता शपथ, पेंटिंग, स्टीकर, वॉल पेंटिंग, मेंहदी, रैली समेत अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

कोडरमा: वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग-सह-उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने बताया कि 19- कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान करने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. इसके साथ ही मतदाता शपथ, पेंटिंग, स्टीकर, वॉल पेंटिंग, मेंहदी, रैली समेत अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है. उप विकास आयुक्त ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत दिनांक 27 अक्टूबर से लेकर 29 अक्तूबर 2024 तक पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसमें हर वर्ग के मतदाताओं की भूमिका अहम है. 

इस पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव का आयोजन ब्लॉक मैदान झुमरी तिलैया में किया जाएगा, जिसमें करीब 30 से 40 स्टॉल लगायें जायेंगे. पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव को सभी वर्ग के मतदाता अपने पहचान पत्र के साथ आयेंगे तो उनके साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलेगा और 19 कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में 13.11.2024 को होने वाले मतदान के लिए नैतिक मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी. पुस्तक मेला सह निर्वाचन उत्सव में आदर्श आचार संहिता के नियमों का अनुपालन को लेकर भी कई दिशा-निर्देश दिये गये हैं. बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग नीतीश कुमार निशांत मौजूद रहे

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More