Dumka News: बासुकीनाथ की चूड़ी गली में लगी भीषण आग, सभी दुकानें जलकर राख
-1024x614.jpg)
चूड़ी गली में अचानक आग लगने से उक्त गली की सभी दुकानें जलकर खाक हो गई. इस घटना से करोड़ों का नुकसान हुआ है.
दुमका: दुमका से आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आयी है. दुमका के बासुकीनाथ स्थित चूड़ी गली में अचानक आग लगने से उक्त गली की सभी दुकानें जलकर खाक हो गई. इस घटना से करोड़ों का नुकसान हुआ है.
घटना शनिवार देर रात की है. बताया गया कि घटना की सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक लगभग सभी दुकानें जल कर ख़ाक हो गयी थी. आज लगने की कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है. यह पांचवीं बार है जब बासुकीनाथ से आग लगने की घटना सामने आई है।


