Koderma News: ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के 12वें दिन एक्स्पा ग्रुप ने किया कार्यशाला का आयोजन

एक्स्पा ग्रुप की टीम लीडर पूजा और हितेंद्र ने बताया कि समस्याओं का हल करना, निर्णय लेना, कुशलता, स्पष्टता और आपसी सहयोग और जिम्मेवारी का निर्वहन किस प्रकार करना चाहिए, इस संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी. 

कोडरमा: 12 दिवसीय नेशनल लेवल कैंप ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’-1 के पांचवें दिन जम्मू कश्मीर, लद्दाख, बिहार एंड झारखंड के 600 एनसीसी कैडेटस ने बड़े ही ऊर्जा और उत्साह के साथ आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया. जिसके अंतर्गत बेंगलुरु से आई एक्स्पा ग्रुप (एक्सचेंज पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया) के द्वारा एनसीसी छात्रों को कार्यशाला के माध्यम से एक्स्पा ग्रुप की टीम लीडर पूजा और हितेंद्र ने बताया कि समस्याओं का हल करना, निर्णय लेना, कुशलता, स्पष्टता और आपसी सहयोग और जिम्मेवारी का निर्वहन किस प्रकार करना चाहिए, इस संबंध में उन्होंने विस्तृत जानकारी दी. 

इसके पश्चात रांची से आए कर्नल विकास भोला रिक्रूटिंग ऑफिसर के द्वारा विभिन्न राज्यों से आए एनसीसी छात्रों के लाभ के अग्निवीर भर्ती और उनके वेतन सुविधाओं और भारतीय सेना में भर्ती के लिए पूरी प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुति दी. सिविल के डिप्टी कैंप कमांडेंट सीके दुबे के द्वारा एनसीसी छात्रों को शिष्टाचार शब्द और अभिवादन सभ्यता विनम्रता के संवाद औपचारिक अभिवादन से संबंधित वर्ग कार्य चलाया. वहीं व्याख्याता सह एनसीसी ऑफिसर एवं कैंप के नोडल पदाधिकारी लेफ्टिनेंट संतोष कुमार एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर रिचा राज के द्वारा लीडरशिप क्वालिटी पर विशेष व्याख्यान दिया गया. इसके अलावा लद्दाख और झारखंड के एनसीसी छात्रों को कोडरमा थर्मल पावर प्लांट का विजिट कराया गया. 

कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के कार्यालय अधीक्षक प्रभु महतो के द्वारा छात्रों को कॉल एंडिंग प्लांट रिजर्वॉयर कंट्रोल रूम वॉटर टैंक एवं प्लांट प्रोसेसिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. प्लांट के कार्यालय अधीक्षक प्रभु महतो ने लद्दाख और झारखंड के एनसीसी छात्रों को बारीकी से प्लांट के संबंध में बताया, साथ ही शिविर में एनसीसी छात्रों का वॉलीबॉल टग ऑफ वार प्रतियोगिता कराया गया. नेशनल लेवल कैंप ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कैंप-1 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों को सफल बनाने में विभिन्न राज्यों से आए 12 एनसीसी ऑफिसर पांच गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर एक ट्रेनिंग ऑफिसर 4 जूनियर कमिश्नर ऑफिसर 12 परमानेंट इंस्ट्रक्टर 10 सिविल ऑफिस स्टाफ इन सबों के द्वारा अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More