Ranchi News: विस चुनाव से पहले उमाकांत रजक ने छोड़ा आजसू का साथ, झामुमो में होंगे शामिल

विधानसभा चुनाव से पहले आजसू को बड़ा झटका लगा है. आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से आजसू से विधायक रहे उमाकांत रजक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
रांची: विधानसभा चुनाव से पहले आजसू को बड़ा झटका लगा है. आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष व चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से आजसू से विधायक रहे उमाकांत रजक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.इस बाबत उन्होंने अपना इस्तीफा केंद्रीय अध्यक्ष को सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक उमाकांत झामुमो में शामिल होने जा रहे हैं. वह चन्दनकियारी से चुनाव लड़ेंगे.



