झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द, निर्वाचन आयोग ने ECI को भेजी रिपोर्ट

अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखें त्योहारों को ध्यान में रखकर तय की जाएंगी. हालांकि राज्य के विपक्षी दलों ने झारखंड दौरे के दौरान चुनाव आयोग की टीम से एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की थी.

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है. इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि एक सप्ताह के अंदर कभी भी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. जानकारी के अनुसार झारखंड और महाराष्ट्र में नवंबर-दिसंबर में मतदान होगा. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार राज्य में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी गई है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम भी तैयारियों का जायजा लेकर लौट चुकी है. 

अभी त्योहारों का सीजन चल रहा है तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखें त्योहारों को ध्यान में रखकर तय की जाएंगी. इस बार दिवाली 31 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा 2 नवंबर, भाई दूज 3 नवंबर और छठ महापर्व 7 और 8 नवंबर को है, जबकि झारखंड स्थापना दिवस और गुरु नानक जयंती दोनों 15 नवंबर को मनाई जा रही है. हालांकि राज्य के विपक्षी दलों ने झारखंड दौरे के दौरान चुनाव आयोग की टीम से एक ही चरण में चुनाव कराने की मांग की थी.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More