Ranchi News: दुर्गा पूजा में मनचलों व झपट्टामारों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नज़र

शक्ति कमांडो को दुर्गा पूजा के दौरान छेड़खानी और छिनतई जैसी वारदातों को रोकने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है. शक्ति कमांडो के साथ महिला पुलिसकर्मियों और महिला थाना प्रभारियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है.

रांची: दुर्गा पूजा के दौरान रांची में छेड़खानी करने वाले और छिनतई करने वाले मनचलों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है. इसे लेकर रांची पुलिस के साथ शक्ति कमांडो की तैनाती की गई. महिलाओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पर शक्ति कमांडो की तैनाती की गई. सभी पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में शक्ति कमांडो गश्त करेगा और मनचलों पर नजर रखेगा.

दुर्गा पूजा को लेकर रांची के सभी स्कूलों और कॉलेजों के साथ-साथ कोचिंग संस्थान में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. ऐसे में शक्ति कमांडो अब स्कूलों और कॉलेजों की ड्यूटी से फ्री हो गई हैं. इसलिए अब शक्ति कमांडो को दुर्गा पूजा के दौरान छेड़खानी और छिनतई जैसी वारदातों को रोकने के लिए ड्यूटी पर तैनात किया गया है. शक्ति कमांडो के साथ महिला पुलिसकर्मियों और महिला थाना प्रभारियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More