Koderma News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, टूटा एक कोच का शीशा

रेल किलोमीटर संख्या 368/24 पर सी/2-43, 44 और सी/5-63, 64 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मार दिया. पत्थर मारने से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इसमें किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है.

कोडरमा: गया-गोमो रेल सेक्शन के सरमाटांड़ और यदुडीह स्टेशन के बीच पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थरबाजी कर दी. पत्थर फेंके जाने की घटना के कारण ट्रेन के एक कोच का एक शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, इसमें किसी यात्री की चोट लगने की खबर नहीं है. यह घटना गुरुवार की देर शाम की है. इस घटना को लेकर हजारीबाग आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 

बताया गया है कि 20894 डाउन पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस कोडरमा से खुलने के बाद शाम में 5:15 बजे सरमाटांड और यदुडीह स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी. इसी समय रेल किलोमीटर संख्या 368/24 पर सी/2-43, 44 और सी/5-63, 64 पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मार दिया. पत्थर मारने से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच का शीशा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि इसमें किसी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है. 

इधर, इस घटना के बाद आरपीएफ की टीम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर कोडरमा आरपीएफ और हजारीबाग रोड आरपीएफ की संयुक्त टीम पत्थरबाज की खोज में जुट गई है. शुक्रवार को रेलवे लाइन से सटे कुछ गांवों में पूछताछ की गयी है.  

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More