Ranchi News: एनडीआरएफ जवान का पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
-1024x614.jpg)
रांची: रांची एयरपोर्ट क्षेत्र के पोखरटोली मैदान में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. शव की जांच करने के बाद मिली आईडी से युवक की पहचान जय लकड़ा के रूप में हुई. आईडी से पता चला कि वह एनडीआरएफ का जवान था. वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है. दरअसल, गुरुवार की सुबह पेड़ से लटकता युवक का शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी.
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका जताई जा रही है कि जवान ने पेड़ से लटककर आत्महत्या की है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि आत्महत्या के एक अन्य मामले में गुरुवार को ही नगड़ी के सैंबो कैंप में सीआरपीएफ जवान ने अपनी इंसास राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.


