Koderma News: पति-पत्नी में हुआ विवाद, बिरहोर युवक ने लगा ली फांसी

रंजीत बिरहोर मंगलवार की शाम अत्यधिक शराब पीकर घर पहुंचा जिसे लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया. उसी समय रंजीत बिरहोर घर से निकल गया. देर रात नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कहीं पता नही चल पाया.

कोडरमा: पति पत्नी के बीच विवाद होने के कारण एक बिरहोर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मरकच्चो थाना क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत स्थित तेलियामारन बिरहोर टोला निवासी सुरेश बिरहोर का बड़ा पुत्र 29 वर्षीय रंजीत बिरहोर मंगलवार की शाम अत्यधिक शराब पीकर घर पहुंचा जिसे लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया. उसी समय रंजीत बिरहोर घर से निकल गया. देर रात नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कहीं पता नही चल पाया. 

सुबह कुछ बच्चे जंगल की ओर खुंखडी (मशरूम) के लिए जा रहे थे इसी बीच बच्चो ने देखा कि रंजीत बिरहोर का शव एक पेड़ में फांसी के फंदे से लटका है. बच्चो ने इसकी सूचना आकर परिजनों को दी. इसके बाद परिजन रंजीत के शव को फांसी के फंदे से निकाल कर घर ले आए. इसकी सूचना थाना प्रभारी मरकच्चो सौरव कुमार शर्मा व प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलाश महतो को दी. सूचना पाकर मरकच्चो थाना के एसआई अभिमन्यु कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलाश महतो, अंचलाधिकारी मरकच्चो परमेश्वर कुशवाहा पहुंच कर परिजनो को काफी समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया.

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More