Ranchi News: 8 अक्टूबर को होगी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी

पिछली बैठक में 49 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी. इसमें राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 25 लाख लोगों को मुफ्त राशन प्राप्त करने की योजना को स्वीकृति मिली थी. इसके अलावा, राज्य के पीडीएस डीलरों को भी बड़ी राहत देते हुए पीडीएस डीलरों का कमीशन 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया.

रांची: झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक 8 अक्टूबर को होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक शाम 4 बजे धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. बता दें कि पिछली बैठक 28 सितंबर को आयोजित की गयी थी.

इस बैठक में 49 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी. इसमें राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 25 लाख लोगों को मुफ्त राशन प्राप्त करने की योजना को स्वीकृति मिली थी. इसके अलावा, राज्य के पीडीएस डीलरों को भी बड़ी राहत देते हुए पीडीएस डीलरों का कमीशन 100 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More