इस महीने व्रत-त्योहारों की धूम, नोट कर लें दुर्गा पूजा की तिथि एवं शुभ मुहूर्त

रांची: दशहरा (दुर्गा पूजा) महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है . माहिषासुर का वध करने के लिए माँ दुर्गा अवतरित हुई थी तब से ही आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नवरात्रि मनाया जाता है. नवरात्र में माँ के दुर्गा के नव रूपों का नव दिन तक पूरे विधि – विधान से पूजा किया जाता है. पुरानों के अनुसार नवरात्र के नव दिनों तक जिस घर में माँ दुर्गा की पूरे विधि – विधान से पूजा किया जाता है, उस घर में सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, धन, धान्य की प्राप्ति होती है.
धार्मिक दृष्टि से इस साल अक्टूबर महिना बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस साल आश्विन माह ढेर सारे व्रत त्योहार के साथ आई है जैसे दशहरा, शरद पूर्णिमा, करवा चौथ जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, पर्व एवं विशेष दिन पड़ेंगे. साथ ही इस साल अक्टूबर महीने मे ही कार्तिक माह की शुरूआत होगी.
नवरात्रि का शुभ मुहूर्त
इस साल 2024 मे आश्विन माह की शुरुआत 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक रहने वाली है. हिन्दी पंचांग के अनुशार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है. इस साल शुक्ल पक्ष 3 अक्टूबर सुबह के 12 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 4 अक्टूबर को सुबह के 2 बजकर 58 मिनट तक रहने वाली है. शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला है. 12 अक्टूबर को विजयदशमी मनाया जाएगा है.
माँ के नौ स्वरूपों की पूजा की तिथि
- 03 अक्टूबर 2024 मां शैलपुत्री
- 04 अक्टूबर 2024 मां ब्रह्मचारिणी
- 05 अक्टूबर 2024 मां चंद्रघंटा
- 06 अक्टूबर 2024 मां कूष्माण्डा
- 07 अक्टूबर 2024 मां स्कंदमाता
- 08 अक्टूबर 2024 मां कात्यायनी
- 09 अक्टूबर 2024 मां कालरात्रि
- 10 अक्टूबर 2024 मां सिद्धिदात्री
- 11 अक्टूबर 2024 मां महागौरी
- 12 अक्टूबर 2024 दुर्गा विसर्जन


