15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर बैठक, प्रो अंशु के योगदान को किया गया याद

राजमहल (साहिबगंज) : मॉडल कॉलेज, राजमहल में प्राचार्ज डॉ रणजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में 15 अगस्त 2023 को राष्ट्रीय पर्व व राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने को लेकर शुक्रवार को बैठक की गयी।

इसमें स्थानीय गन्यमान्य लोग एवं छात्र-छात्रा, कॉलेज कर्मी आदि सम्मिलित हुए। मुख्य निर्णय झंडातोलन का समय प्रातः 9.15 बजे रखने का निर्णय लिया गया।

साथ ही शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भू वैज्ञानिक स्वर्गीय प्रो अंशु कुमार सिन्हा, पूर्व निदेशक, बीएसआईपी, लखनऊ के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनके कार्यांे को याद किया गया।

यह उल्लेख किया गया कि हिमालय भू विज्ञान संस्थान में उनके उच्च पद पर आसीन होने के साथ काफी संख्या में शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय जनरल में छपे हैं। प्रो अंशु कुमार सिन्हा 8 अगस्त 2023 को गुड़गांव में अंतिम सांस ली।

वे मूलतः राजमहल के काजीगांव के रहने वाले थे। उनको मरणोपरांत मॉडल कॉलेज राजमहल के द्वारा उनके परिवार को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में मुख्य रूप से पड़रिया मुखिया लेना टुडू, कल्पना कुमारी, मोहन कुमार, करमू महतो, प्रकाश महतो, बबलू हेंब्रम, सुमित कुमार साह, अर्जुन कुमार, प्रेम कुमार मंडल आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More