विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन, दुमका में सम्मानित किए गए 13 कर्मी

दुमका : विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर आज 11 जुलाई को झारखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर दुमका में उपायुक्त रविशंकर शुक्ल ने परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 13 पदाधिकारियों-कर्मियों को सम्मानित किया।
साथ ही परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बिना चीरा पुरुष नशबंदी को बढावा देने के लिए प्रत्येक प्रखंड से आये हुए 10 पुरुष नशबंदी लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिले के सभी प्रखंड में जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी।
वहीं, राजधानी रांची में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह शामिल हुए। इन्होंने परिवार नियोजन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 30 पदाधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया। इनमें दुमका जिले के सदर प्रखंड के प्रभारी डॉ परवेज आलम, जामा प्रखंड के सीएचओ अकलीमा खातून, मसलिया प्रखंड की परिचारिका काजल रेखा पाल शामिल हैं।


